T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद क्या कहा?

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को आखिरी गेंद पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मैच के बाद रवि शास्त्री ने कुछ पूछने की कोशिश की लेकिन दर्शकों की आवाज इतनी ज्यादा है कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। विराट ने कहा कि यह वातावरण अदभुत है। हार्दिक ने कहा था कि भरोसा रखो.. मेरे पास कोई शब्द नहीं है शायद। नवाज का एक ओवर बाकी था। (उन्होंने फिर से कहा कि मेरे पास शायद आज शब्द नहीं हैं)

भारतीय रन मशीन ने कहा, “यहां पर खड़ा रहना शायद एक बहुत ही स्पेशल मोमेंट है। मैं पहले मानता था कि मेरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी सबसे बेहतरीन थी लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि मेरी आज की पारी सबसे बेहतरीन है। मैं यहां पर मौजूद सभी दर्शकों का धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं जब संघर्ष कर रहा था तब यही वह लोग थे जो मेरे साथ थे। (कोहली थोड़े इमोशनल दिख रहे थे।”

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत पर राहत महसूस करते हुए कहा, “हम यह कोशिश कर रहे थे कि मैच में बने रहना है। हमें पता था कि हम किसी भी परिस्थिति से मैच निकाल सकते हैं। पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी। हमारे गेंदबाजो ने उसका काफी बढ़िया उपयोग किया। हालांकि पाकिस्तान की टीम के मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी की। हार्दिक और कोहली के पास काफी अनुभव है, उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रह कर खेलना आता है। हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसको सैल्यूट किया जाना चाहिए।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.