हैदराबाद वनडे मे टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच वनडे मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में जीत की हैट्रिक लगा दी है। हैदराबाद वनडे से पहले टीम इंडिया ने जनवरी 2019 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। उसके बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 7 विकेट से शिकस्त दी थी।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा केदार जाधव ने 81 रन बनाए। जबिक महेंद्र सिंह धोनी ने 59 रनों की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 50 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 240 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा उस्मान ख्वाजा ने 76 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। केदार जाधव को उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.