विशाखापट्टनम टेस्ट: जीत के बाद ऐसा था कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन, देखें वीडियो

विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। द. अफ्रीका के खिलाफ तीन टस्टे मैंचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 203 रनों से जीत लिया है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम महज 191 रनों पर ही ढेर हो गई।

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को घरेलू मैदान पर लगातार पांचवी बार हराया है। दोनों पारियों में शतक जमाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। रविवार को मैच के पांचवे दिन अफ्रीका की टीम 1 विकेट पर 11 रनों से आगे खेलने उतरी। शुरू से आखिर तक कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच और स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिये। आर अश्विन को एक विकेट मिला। आपको बता दें कि पहली पारी में भारत ने 502/7 और दूसरी पारी में 323/4 पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 431 रन बना पाई।। उसे टेस्ट जीतने के लिए दूसरी पारी में 395 रन बनाने थे, लेकिन उसके बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए।

मैच में बने ये रिकॉर्ड

मैच की दूसरी पारी में थिउनिस डी ब्रुईन का विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन ने टेस्ट करियर में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने 66 मैच में इस आंकड़े को छू लिया। वो सबसे कम टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले मुरलीधरन के साथ संयुक्त गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए थे।

टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत साल टीम इंडिया ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की थी। इस टेस्ट मैच को भारत ने 337 रनों से जीता था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

15 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

15 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.