टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शेयर कीं वो प्रेरणादायक बातें, जिससे आपको भी लेनी चाहिए सीख!

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने कहा है कि गर्भावस्था के दौरान जब उनका वजन काफी बढ़ गया था तो उन्हें ऐसा लगने लगा था कि अब वो फिर से कोर्ट पर वापसी नहीं कर पाएंगी।

साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने के बाद सानिया ने अक्टूबर 2018 में अपने पहले बच्चे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2020 में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी। वापसी के बाद उन्होंने अपना पहला टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए होबार्ट इंटरनेशनल 2020 में महिला युगल में भाग लिया था।

सानिया ने अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की डाक्यूमेंट्री ‘बीइंग सेरेना’ देखने के बाद सभी माताओं के लिए खुला पत्र लिखा है। सानिया ने अपने पत्र में लिखा, “गर्भावस्था और एक बच्चे ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया।”

उन्होंने कहा, “गर्भावस्था एक ऐसी चीज है, जिसे मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार अनुभव किया था। मैंने इसके बारे में सोचा था और मुझे लगता है कि हम सभी के मन में इसके बारे में एक तस्वीर है। लेकिन जब आप इसका अनुभव लेते हैं तो आप इसका मतलब समझते हैं। एक इंसान के रूप में यह आपको बदल देता है।”

34 साल की सानिया ने आगे कहा कि गर्भावस्था के दौरान 23 किलो वजन बढ़ने के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से फिट हो पाऊंगी और दोबारा से टेनिस खेल पाऊंगी। सानिया ने आगे कहा, “लेकिन मैंने सारी वर्कआउट की और करीब 26 किलो तक अपना वजन कम किया था। मैं इसलिए टेनिस में वापसी कर पाई, क्योंकि मैं इससे प्यार करती थी। आखिरकार, जब मैंने कोर्ट पर वापसी की तो मैंने होबार्ट इंटरनेशनल का खिताब जीता और यह मेरे लिए यह अलग अहसास था।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.