भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि कोरोना महामारी ने उन्हें सिखाया कि छोटी-छोटी चीजों में किस तरह से खुशी ढूंढी जाती है।
उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय कितना अहम होता है इसका अंदाजा महारी से हुआ है। सानिया ने दक्षिण भारत की मशबूर अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू से शो, ‘कमिंग बैक टू लाइफ विद लक्ष्मी मांचू’ पर ये बात कही।
भारतीय टेनिस स्टार ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने इस समय में जो खोज की है वो यह है कि खुश होने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता। इस महामारी ने मुझे बताया है कि छोटी-छोटी चीजों का लुत्फ कैसे लिया जाता है, परिवार के साथ रहने, घर का बना खाना खाना क्या है, हमें हर दिन बाहर के खाने की जरूरत नहीं है।”
उन्होंने कहा, “इस चीज का आनंद लिया कि आप अपने माता-पिता के साथ हो, स्वास्थ हो। ये मुझे एहसास हुआ। मुझे लगा कि हम अगर शॉपिंग नहीं कर रहे हैं तो ठीक है, चीजें नहीं खीरदना भी ठीक है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.