‘कंगारूओं’ में टीम इंडिया का खौफ! इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के कहर से बचने का निकाला तरीका

भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट बुरी तरह हारने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गई है। भारत की चुनौती से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम तरकीब ढूंढ रही है।

ऑस्ट्रेलिया के नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को भारत के कुछ गेंदबाजों पर दबाव बनाकर आक्रमण करना होगा। लाबुशैन ने भारतीय गेंदबाजों के अनुशासन और सीधी लाइन पर गेंदबाजी करने की तारीफ की है। लाबुशैन और नंबर-4 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

लाबुशैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वह काफी अनुशासन में गेंदबाजी कर रहे हैं, स्पिनर भी और तेज गेंदबाज भी। मुझे लगता है उन्होंने काफी सीधी लाइन पर गेंदबाजी की है। इसने हमें काफी ज्यादा गेंदें खेलने को मजबूर किया है, हम दो रन प्रति ओवर की रनगति से ही रन कर पाए हैं। यह हमारे लिए है कि हम इस बात को सुनिश्चित करें कि हम ²ढ़ता दिखाएं और आक्रमण करें।”

लाबुशैन ने कहा है कि लेग स्टम्प पर ज्यादा फील्डिंग रखने और कैचिंग फील्डर को रखना भारत के लिए काफी लाभदायक हुआ। उन्होंने कहा, “वह निश्चित तौर पर प्लान के साथ आए और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह स्टम्प की लाइन न छोड़ें और लेग स्टम्प पर ज्यादा फील्डिंग रखे जिससे आपके रन बनाने की गति धीमी हो जाती है। उन्होंने हमेशा कैचिंग पोजिशन पर खिलाड़ी रखे, इसलिए हमें दो चीजें ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ा- हमें अनुशासन में रहना होगा और उन्हें दबाव में लाने के तरीके निकालने होंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारे लिए जरूरी है कि हम रन बनाने के तरीके ढूंढें। जैसा मैंने कहा कि यह काफी ज्यादा नहीं होने चाहिए। हमें सिर्फ तरीके निकालने हैं। अगर हम जाते हैं जो हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम बड़ा स्कोर करें।”

लाबुशैन ने इस सीरीज में चार पारियों में सिर्फ 129 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का प्लान भारत के कुछ निश्चित गेंदबाजों पर आक्रमण करना होगा।

उन्होंने कहा, “मैं प्लान के बारे में बताना नहीं चाहता, क्योकि वो लोग समझ जाएंगे कि हम क्या सोच रहे हैं। हम निश्चित तौर पर स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में बात करेंगे, बाउंड्री लगाने के विकल्प तालशाने के बारे में बात करेंगे, किसी गेंदबाजी आक्रमण के सामने किस तरह से खेलना है उस पर बात करेंगे। आप किस तरह से एक निश्चित गेंदबाज के खिलाफ खेलेंगे। इस तरह की बातें हम हमेशा करते रहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम क्यों रन नहीं कर पा रहे हैं इसे लेकर आप किसी तरह के बहाने नहीं बना सकते। जैसा मैंने कहा उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। वह हमारे खिलाफ लगातार अच्छा कर रहे हैं। हमें सुनिश्चित करना है कि हम रास्ता निकालें।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

7 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

7 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.