इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैच में इस भारतीय गेंदबाज को टीम में मिली जगह, ‘फिरंगियों’ के लिए हो सकता है घातक!

भारत ने इंग्लैंड के साथ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की बुधवार को घोषणा की।

दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से खेले जाएंगे। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है और अब उमेश यादव को उनकी जगह भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि उससे पहले उमेश को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उमेश भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

33 वर्षीय उमेश को पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पिंडली में चोट लगी थी। चोटिल होने के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अगर उमेश फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो मुकाबलों में जगह मिलेगी। उमेश इंग्लैड के लिए घातक गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वो धारदार गेंदाबाजी करते हैं।

ठाकुर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से जुड़ेंगे, जिसका पहला मुकाबला 21 फरवरी को जयपुर में दिल्ली के साथ होना है। बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज नदीम और प्रियांक पांचाल को भी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज किया गया है।

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.