उत्तराखंड की क्रिकेट टीम सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बड़ौदा से भिड़ेगी।
ये मुकाबला गुजरात के वडोदरा ग्राउंड पर खेला जाएगा। दरअसल एलिट सी ग्रुप, जिसमें उत्तराखंड शामिल है, के सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले जाएंगे। ग्रुप में उत्तराखंड और बड़ौदा के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हैं। अगले साल 10 जनवरी से होने वाली प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम 2 जनवरी तक वडोदरा पहुंच जाएगी।
उत्तराखंड अपने सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेलेगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीसीसीआई ने सभी टीमों को 2 जनवरी से पहले मेजबान शहर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कोविड-19 टेस्ट प्रोसीजर और क्वारंटीन नियमों का पालन होगा। आपको बता दें कि कोरोना के चलते पिछले कई महीने से क्रिकेट नहीं हो रहा था। अब कोरोना के केस में कमी आने पर एक बार फिर खेल शुरू किया जा रहा है।
उत्तराखंड के मुकाबले
10 जनवरी- बड़ौदा
12 जनवरी- गुजरात
14 जनवरी- महाराष्ट्र
16 जनवरी- हिमाचल प्रदेश
18 जनवरी- छत्तीसगढ़
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.