देहरादून: ओलंपकि खिलाड़ियों को लेकर पुष्कर धामी सरकार का बहुत बड़ा फैसला

Uttarakhand new sports policy के तहत ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों को इनाम के साथ ही नौकरी देने का फैसला किया है।

उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुष्कर धामी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। Uttarakhand new sports policy के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर दो करोड़ रुपये, सिलवर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़, कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ और ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देने का फैसला किया है। इसके साथ कोई भी मेडल जीत कर देश का नाम रौशन करने पर खिलाड़ी को समूह ख में 5400 ग्रेड पे की नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। सरकार की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप से लेकर राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नकद धनराशि के साथ ही समूह ग में ग्रेड पे 2000 रुपये तक में नियुक्ति देने का भी ऐलान किया गया है। कैबिनेट की बैठक में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के मकसद से ये फैसला लिया गया है।

नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए 5 साल, 10 साल और 15 साल के आधार पर एक कार्ययोजना बनाने का भी फैसला लिया गया है। वहीं गांव के लेवल पर भी युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए ट्रेनिंग सेंटर्स बनाए जाएंगे। खेलों के विकास के लिए कॉलेजों में न्यूनतम पांच खेल विधाओं के अलग मैदान बनाए जाएंगे जिसमें बच्चे अच्छे से प्रैक्टिस कर सकें। सरकार ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों को हर महीने 1500 रुपये देगी। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 साल तक के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर स्कॉलरशिप, खेल किट, ट्रेक सूट और खेल उपकरण दिए जाएंगे। हर जिले के 100 खिलाड़ियों को हर माह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार ने कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा सुविधा भी देने का भी फैसला लिया है। नेशनल लेवल पर प्रतियोगिताओं में एसी-थ्री और स्लीपर कोच की सुविधा और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को इकोनॉमी क्लास का टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही दो हजार रुपये दैनिक भत्ता दिया जाएगा। Uttarakhand new sports policy में खिलाड़ियों के पुरस्कार की संख्या भी बढ़ाई गई है। अब देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के अलावा हिमालय पुत्र खेल पुरस्कार भी दिया जाएगा। छह खिलाड़ियों को को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.