ऋषभ पंत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, IPL में इस टीम को कर सकते हैं लीड

इंडियन टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अगले आईपीएल में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पंत को शुरुआती कुछ मैचों के लिए टीम की कमान दी जा सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी खिसक गई है। उन्हें ठीक होने में वक्त लग सकता है। बता दें कि इंजरी के बाद श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज होने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी हैं।

ऋषभ पंत पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसी को देखते हुए मशहूर पत्रकार बोरिया मजूमदार ने सोशल मीडिया के जरिए फ्रेंचाइजी को अगले महीने शुरू हो रहे IPL टूर्नामेंट में ऋषभ पंत का नाम कप्तानी के लिए सुझाया है। जहां तक पंत के वनडे करियर की बात है तो उन्होंने अबतक 16 वनडे में 103.6 के स्ट्राइक रेट से कुल 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.71 रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.