विराट कोहली ने क्रिकेट के ‘भगवान’ को बहुत पीछे छोड़ दिया है!

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 40 शतक पूरा कर लिया। सिर्फ 216 पारियों में उन्होंने ये कीर्तिमान हासिल किया है।

विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से वो मुकाम हासिल कर लिया है जो आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका। जिस तरह से टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान बल्लेबाजी कर रहे हैं वो हर दिन नया कीर्तिमान बना रहे हैं। मंगलवार को भी विराट कोहली ने नया कीर्तिमान बनाया है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे में कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय वनडे में 40 शतक पूरा कर लिया। खास बात ये है कि उन्होंने ये मुकाम सिर्फ 216वीं पारी में हासिल किया है। जबकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 40 शतक जड़ने के लिए 355 पारियां खेली थीं । इस तरह विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर से 139 पारियां कम खेलकर ही 40 शतक जड़ दिया है।

इस तरह से 30 साल के विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में भी 40 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी विराट कोहली से काफी आगे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपनी 452 पारियों में 49 शतक लगाए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 216 पारियों में 20 शतक लगा दिये हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 365 पारियों में 30 शतक जड़े हैं।

बतौर कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ा कारनाम किया है। कप्तान के तौर पर विराट कोहली सारे फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में 9000 हजार रन पूरे किए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की 159वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि विराट से पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था, उन्होंने कप्तान के तौर पर 204 पारियों में अपने 9000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

बात अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकों की करें तो कोहली के अब तक 7 शतक हो गए हैं।  उन्होंने उपकप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। ये दोनों सचिन से अब महज दो शतक दूर हैं। वहीं टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 शतक हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.