विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, एशिया कप में अब पाकिस्तान की खैर नहीं!

संयुक्त अरब अमीरात में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि वह इंग्लैंड के दौरे पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे

इसके बादय कोहली अपने शॉट चयन पर काम किया और कई सुधार किए हैं। कोहली ने जुलाई में इंग्लैंड के दौरे के दौरान आखिरी बार खेलने के बाद लगभग एक महीने तक क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। अब वह टी20 प्रारूप में एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

विराज को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज से आराम दिया गया था। नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाने के कारण कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

अगर कोहली 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वह कोहली का 100वां टी20 मैच होगा। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘गेम प्लान’ शो में कहा, “इंग्लैंड में जो हुआ वह एक अलग बात थी, मैंने अपने शॉट चयन में सुधार किया है। अब, मुझे बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं दिख रही है।”

भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने लंबे समय से खराब फॉर्म में होने के इस चरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इसने खेल के साथ-साथ जीवन के प्रति उनके ²ष्टिकोण में सुधार किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं और आप अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इतनी दूर तक नहीं चल सकते हैं, जब आप परिस्थितियों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और विभिन्न प्रकार की गेंदबाजी का मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखते हैं।”

कोहली ने कहा, “जब तक मैं अच्छा करने की सोचूंगा, तो मुझे पता है कि उतार-चढ़ाव आएंगे और जब मैं इस चरण से बाहर आऊंगां, तो मुझे पता है कि मैं कितना सुसंगत हो सकता हूं। मेरे अनुभव मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.