विराट कोहली ने बता दिया, इंग्लैंड से शर्मनाक हार के लिए कौन है जिम्मेदार!

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद गेंदबाजी की गुणवत्ता और स्पिनर शाहबाज नदीम तथा वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी पर निराशा व्यक्त की है।

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहली कप्तान जो रूट की 218 रनों बेहतरीन पारी की बदौलत 578 रन का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 420 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन भारत की दूसरी पारी 192 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

कोहली ने मैच के बाद कहा, “यहां की पिच सपाट और धीमी थी। ईमानदारी से कहूं तो गेंदबाजी की गुणवत्ता ऐसी नहीं थी, जिससे हमें फायदा मिले। ऐसा पहले भी हो चुका है। टेस्ट क्रिकेट में 60 ओवर बाद ही गेंद का खराब होना किसी भी टीम के लिए अच्छा नहीं है और किसी भी टीम को इसका अनुभव नहीं होगा। पहले दो दिन हमारे साथ ऐसा ही हुआ, लेकिन हम कोई बहाना नहीं दे सकते। इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और वह जीत के हकदार थे।”

कोहली से पहले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सोमवार को गेंद को लेकर शिकायत की थी। कोहली ने कहा कि इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने जहां अच्छी गेंदबाजी की वहीं नदीम और सुंदर ने काफी रन लुटाए।

कोहली ने कहा, “तेज गेंदबाजों और अश्विन की बात करें तो इन्होंने अच्छे विभाग में गेंदबाजी की। लेकिन मेरे ख्याल से सुंदर और नदीम अगर बेहतर गेंदबाजी करते और दबाव बनाते तो हालात अलग हो सकते थे। इससे इंग्लैंड 80 से 90 रन कम बना पाता। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी देखें तो पहली पारी में हम अगर 70-80 रन ज्यादा बनाते तो मामला नजदीकी हो सकता था।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.