तो इसलिए इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुद को कर लिया अलग?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस सप्ताह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।

हालांकि तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी शादी को लेकर या टी20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है। खबरों के मुताबिक, 27 साल के बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।

खबरों के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।

बुमराह टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.