ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? इसे लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि रोहित शर्मा और ईशांत की चोट को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले पहले वनडे मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाताओं से कहा, “इससे निश्वित रूप से यहां उनके खेलने की संभावना बढ़ेगी। रिद्धिमान साहा यहां रिहैब कर रहे हैं और हम उनके चोट से उबरने की स्थिति से अवगत हैं। हम इस बात से अवगत हैं कि वो फिट होने की राह पर हैं और इससे सीरीज खेलने के लिए उनके पास समय होगा।”

कोहली ने कहा, “यही बात ईशांत और रोहित के साथ होती और उन्हें फिट होने का मौका मिलता। इससे वे टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहते, लेकिन फिलहाल इस चीज को लेकर कुछ ज्यादा ही अनिश्चितता है कि वो इसमें खेलने जा रहे हैं कि नहीं। इससे निश्वित रूप से उन्हें फिटनेस हासिल करने में मदद मिलती। साथ ही वे साहा की तरह ही टीम के साथ रहते और फिटनेस हासिल करते।”

भारतीय कप्ता ने दावा करते हुए कि उन्हें रोहित की चोट के बारे में नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा कि चोट से जुड़े मामले में जानकारी का अभाव था। रोहित के साथ साथ ईशांत भी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.