रिटायर होने के बाद पहाड़ों के लिए ये है देश के पहले CDS बिपिन रावत का ‘प्लान’

पहाड़ के लाल जनरल बिपिन रावत की पूरी जिंदगी देश के लिए समर्पित रही है। सेना अध्यक्ष के पद से रिटायर होने के बाद जनरल बिपिन रावत फिलहाल देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस पद से रिटायर होने के बाद उनका इरादा उत्तराखंड के लिए कुछ करने का है। इसके लिए उनके पास कई योजनाएं भी हैं। राज्य समीक्षा की खबर के मुताबिक दिल्ली में रिटायरिंग ऑफिसर सेमिनार के दौरान उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद उनका इरादा पहाड़ों में रहने का है। यहां पर वो बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहते हैं। साथ ही अपने गांव में मरीजों के लिए अस्पताल भी बनवाना चाहते हैं। ताकि लोगों को इलाज के लिए भटकना ना पड़े।

आपको बता दें कि देश के पहले चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। उनका गांव सैण बमरौली ग्रामसभा में पड़ता है। पिछले साल जब वो अपने गांव गए तो उन्हें करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। उनके गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को आसानी से नहीं मिल रही हैं। इसीलिए वो अपने गांव के हालात सुधारने के लिए काम करना चाहते हैं।

रावत के मुताबिक उनके गांव में रिटायर्ड फौजियों को ECHS  के लिए करीब 80 किलोमीटर दूर कोटद्वार तक जाना पड़ता है। जबकि बड़े शहरों में ये सुविधा सिर्फ 2-3 किलोमीटर की दूरी पर मिल जाती है। रिटायरमेंट के बाद वो फौजियों को बेसिक सुविधा मुहैया कराने के लिए काम करना चाहते हैं। आपको बता दें कि बीते साल जब वो त्तरकाशी दौरे पर गए थे। तब भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यही बात कही थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.