सूरत अग्निकांड के बाद दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग

दिल्ली के जनकपुरी में सूरत अग्निकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल में भीषण आग लगने से 6 लड़कियां बेहोश हो गई हैं।

हॉस्टल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। 50 लड़कियों को हॉस्टल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। खबरों के मुताबिक, हॉस्टल में आग लगने के बाद जान बचाने के लिए एक लड़की ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। ये लड़की घायल हो गई है।

फ़ोटो: सोशल मीडिया

जनकपुरी के कावेरी हॉस्‍टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई थी। इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग फै ग्राउंड फ्लोर तक फैल गई, जहां लड़कियां सो रही थीं। आग की लपटें देखने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग की सूचना के बाद प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल 6 लड़कियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जनकपुरी से पहले गुजरात के सूरत के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी थी। कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्रों की जान चली गई थी। इस दौरान कई छात्र झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस गटना के बाद दिल्ली सरकार ने शहर में चल रहे कोचिंग सेंटर की व्यवस्थाओं के जांच के आदेश दिए। इस बीच हॉस्टल में आग लगी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.