दिल्ली के जनकपुरी में सूरत अग्निकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने से 6 लड़कियां बेहोश हो गई हैं।
हॉस्टल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। 50 लड़कियों को हॉस्टल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। खबरों के मुताबिक, हॉस्टल में आग लगने के बाद जान बचाने के लिए एक लड़की ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। ये लड़की घायल हो गई है।
जनकपुरी के कावेरी हॉस्टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई थी। इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग फै ग्राउंड फ्लोर तक फैल गई, जहां लड़कियां सो रही थीं। आग की लपटें देखने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग की सूचना के बाद प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल 6 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनकपुरी से पहले गुजरात के सूरत के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी थी। कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्रों की जान चली गई थी। इस दौरान कई छात्र झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस गटना के बाद दिल्ली सरकार ने शहर में चल रहे कोचिंग सेंटर की व्यवस्थाओं के जांच के आदेश दिए। इस बीच हॉस्टल में आग लगी है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.