उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी की है। आने वाला दो दिन राज्य के लोगों पर भारी पड़ सकता है।
राज्य में भारी बारिश के बीच जहां कई जगहों पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और इसकी चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल लोगों को बारिश और इससे होने वाली परेशानी से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और पौड़ी जिले में 24 और 25 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.