उत्तराखंड: कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध मिलने से हड़कंप, ये है वायरस से बचने के उपाय

चीन में कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस अब पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड में हड़कंप मचा रहा है। देहरादून की रहने वाली मेडिकल छात्रा के बाद अब एक और महिला में कोरोना वायरस की आशंका जताई गई है।

महिल निजी अस्पताल में भर्ती थी, उसे अब एम्स ऋषिकेश में रेफर कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक महिला निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। जांच में महिला में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की आशंका जताई गई। वहीं इस वायरस के ग्रसित होने वाले मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए ऋषिकेश के दूसरे अस्पतालों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

SPS सरकारी अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर कई सालों से बंद पड़े ICU वार्ड को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार कर दिया गया है। यहां फिलहाल चार बेडों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर चार और बेडों की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल के कर्मचारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए हैं।

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण?

कोरोना वायरस एक विषाणुजनित रोग है। जो चीन में काफी फैला हुआ है। धीरे-धीरे ये वायरस दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है। उत्तराखंड में वायरस ने दस्तक दे दी है। अब तक दो मरीज में इस वायरस के होने की आशंका जताई गई है। बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश होना इस वायस के लक्षण हैं। हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया होने लगता है।

कैसे करें बचाव?

इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी और सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन फिलहाल नहीं है। सिर्फ लक्षण और डॉक्टरों की सलाह से इसका इलाज किया जाता है।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/state/uttarakhand/coronavirus-in-india-symptoms-in-dehradun-mbbs-girl-student-admitted-in-aiims-rishikesh
newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.