उत्तराखंड: गायब हुई चारों नाबालिग बहनें बरामद, दो आरोपी पकड़े गए, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उत्तराखंड के हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला इलाके से गायब हुई चार नाबालिग बहनों को पुलिस ने रुड़की रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।

चारों नाबालिग बहनों को बरामद के करने के साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने बड़ा खुलास किया है। सीओ सिटी कार्यालय कैंपस में मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने ये कबूला किया है कि उनका मकसद चारों बहनों से दिल्ली में भीख मंगवाना था। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि चारों नाबालिग बहनों को आरोपी अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए थे।

एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली के लोहनी बॉर्डर के पास आरोपी के साथ आखिरी बार बच्चियों को देखा गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के दिल्ली में बच्चियों के होने की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली गई थी, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची और छापा मारकर चारों नाबालिंग बहनों को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवेश और उसके साथी नाबालिग को पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी को जेल भेजा दिया गया। वहीं, फरीदपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को झुग्गी में रहने वाले नाबालिग बच्चियों के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि खानाबदोश युवक उनकी चार लड़कियों को लेकर फारार हो गया है। चारों बहनों की उम्र 5 से लेकर 12 साल के बीच है। पुलिस ने चारों बनहों को उनके पिता को सौंप दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.