उत्तराखंड: कॉलेजों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने वाली है

उत्तराखंड के छात्रों और बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के कॉलेजों में अगले चार महीने में खाली पड़े चार हजार से ज्यादा पदों को भरा जा सकता है।

प्रदेश के त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने इस ओर कदम भी बढ़ा दिया है। फिलहाल कालेजों को जल्द 1949 लेक्चरर मिल सकते हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि विभाग की तरफ से से इस मामले में मुख्य स्थायी अधिवक्ता को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद सरकार मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए महाधिवक्ता को कहेगी।

इसके साथ ही विभाग ने 507 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा है और सहायक टीचर से लेक्चरर के 1949 पदों पर प्रमोशन होना है। इसके बाद गेस्ट टीचर के खाली पड़े पदों पर भी भर्ती होगी। आपको बता दें कि लेक्चरर के पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय प्रमोशन समिति की बैठक हो चुकी है। क्योंकि आरक्षण से संबंधित एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है इस वजह से लेक्चरर की प्रमोशन की सूची जारी नहीं हो पाई है।

शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के गेस्ट टीचरों के मामले में आए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जल्द फैसले के लिए सरकार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट में याचिका के लिए मुख्य स्थायी अधिवक्ता को लिखा जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.