उत्तराखंड: वेलनेस समिट 2020 के लिए सरकार ने इन देशों के राजदूतों को भेजा न्योता

उत्तराखंड में अप्रैल में होने वाली वेलनेस समिट के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने 25 देशों के राजदूतों को न्योता भेजा है। इस समिट से पहले मार्च के के महीने में ऋषिकेश में राजदूतों के साथ राउंड टेबल मीटिंग भी होगी।

इस मीटिंग में सरकार उत्तराखंड में आयुष, वेलनेस, योग, पर्यटन और आर्गेनिक सेक्टर में निवेश की संभावनाओं और नीतियों को साझा करेगी। साथ ही प्रदेश में किस-किस सेक्टर में निवेश की ज्यादा संभावनाएं हैं और सरकार की तरफ से इसे लेकर क्या सुविधाएं दी जा रही हैं, इसकी पूरी जानकारी राउंड टेबल मीटिंग में 25 देशों के राजदूतों के सामने रखी जाएगी।

दो दिवसीय इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यूएसए, फ्रांस, यूएई, चीन, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया को समिट में कंट्री पार्टनर बनाया जाएगा। समिट में वेलनेस इकोनॉमी, वेलनेस टूरिज्म, आर्गेनिक फूड, वेलनेस उत्पाद समेत आठ सेक्टरों में निवेश के लिए देश दुनिया के उद्यमियों के साथ एमओयू किया सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

10 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.