उत्तराखंड: टनकपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस को मंजूरी, लोगों में खुशी की लहर

चंपावत के टनकपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस को चलने की मंजूरी की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जनता ने सांसद बलूनी का आभार जताया है।

दिल्ली से टनकपुर के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस की मंजूरी से यहां के लोगों में खुशी की लहर है। टनकपुर-बागेश्वर रेल पथ सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगागिरि गोस्वामी, नेताजी सुभाष सेवा समिति अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी समेत कई लोगों ने खुशी जताई है और रेल मंत्री पीयूष गोयल, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को शुक्रिया कहा है। टनकपुर से दिल्ली के लिए चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस से सीमांत के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। दिल्ली आने जाने में भी काफी समय बचेगा।

सांसद अनिल बलूनी ने 17 नवंबर, 2020 को रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा था। उन्होंने दिल्ली से कोटद्वार और दिल्ली से टनकपुर तक जन शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की अपील की थी। रेल मंत्री ने बलूनी के आग्रह को मंजूर कर लिया है। जल्द ही दोनों स्थानों के लिए दिल्ली से जन शताब्दी एक्सप्रेस शुरू होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.