केदारनाथ के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही 19 साल की राजस्थान की युवती की खाई में गिरने से मौत हो गई है। ये हादसा चिरबासा के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवती का पैर फिसला और वो खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना प्रशासन और एसडीआरएफ टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई से युवती को बाहर निकाला। चट्टानों से टकराने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में युवती को सोनप्रयाग के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को युवती का शव सौंप दिया गया।
यवती का नाम भूमिका श्रीमाली था। वह अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए आई थी। युवती का परिवार राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर शाम करीब सवा सात बजे हुआ। युवती की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.