फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रप्रयाग से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मंदाकिनी नदी में नहाने गया एक युवक नदी में बह गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम और परिजनों ने युवक को काफी ढूंढा, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि ये हादसा पैर फिसलने से हुआ। जिसके बाद युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ दूर तक वो खुद को बचाता हुआ दिखा, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बाद में नहीं दिखा। और काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लापता युवक की पहचान जिले के विकासखण्ड जखोली के पूर्वी चाका गांव निवासी 22 साल के हरीश लाल पुत्र गजपाल लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी में हुआ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.