देवभूमि उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों के कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच एक बार फिर बड़ा कोरोना विस्फोट ऋषिकेश में हुआ है। जहां नया वर्ष मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
खबरों की मानें तो इन सभी पर्यटकों के 31 दिसंबर को सैंपल लिए गए थे। फिलहाल, 4 दिन रिपोर्ट आई, तब तक सभी पर्यटक घर लौट चुके थे। अब स्वास्थ विभाग ने पर्यटकों को फोन करके जानकारी दी और संपर्क में आए स्थानीय लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये पर्यटक ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला घूमने आए थे। पौड़ी स्वास्थ विभाग को सोमवार को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट मिली। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक वापस घर लौट चुके हैं। इस बारे में संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए स्थानीय लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। ये पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.