उत्तराखंड में बढ़े तीन तलाक के मामले, इस जिले में एक ही दिन में तीन महिलाओं को दिया तीन तलाक

उत्तराखंड में एक बार फिर तीन तलाक के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला उधम सिंह नगर का है।

जहां बाजपुर कोतवाली में एक ही दिन के अंदर तीन तलाक के 3 हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। तीन पीड़ितों द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि तीनों ही मामलों में दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण एक ही दिन में तीन मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक का शिकार होना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक तीन तलाक का पहला मामला उधमसिंह नगर बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर का है, जहां पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 साल पहले आजाद नगर के निवासी इस्लाम अहमद से हुआ था। शादी के बाद से ही महिला के पति और उसके ससुराल वाले बाइक की मांग के चलते महिला के पर दबाव बना रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके घर पहुंच कर उसके पिता और उसके भाई के सामने ही तीन बार तलाक बोलकर उसके साथ रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा।

आपको बता दें, तीन तलाक की बाकी दो पीड़िताएं सगी बहने हैं जिन्होंने दो सगे भाइयों के ऊपर तीन तलाक का आरोप लगाया है। बाजपुर की सीता कॉलोनी निवासी दो सगी बहनों का विवाह तकरीबन 6 साल पहले एक ही घर में मुरादाबाद यूपी के निवासी दो सगे भाइयों अकरम और जाकिर से हुआ था।

दोनों बहनों को उनके पति द्वारा दहेज की मांग पूरी ना होने पर प्रताड़ित किया जाता था और एक ही दिन में दोनों भाइयों ने दोनों बहनों को तीन तलाक दे दिया। वहीं पुलिस ने कहा है मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.