उत्तरकाशी में कोरोना की रफ्तार तेज! 24 घंटे में चपेट में आए इतने लोग, अब तक 13 की मौत

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज ही होती जा रही है। राज्य में कुल संक्रमितों की सख्या 89 हजार के पार पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 374 नए मामले सामने आए है। जबकि 13 लोगों की मौत भी हुई। वहीं उत्तरकाशी जिले की बात करें तो 24 घंटे में 36 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।

जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3520 से ज्यादा हो गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 298 है। जबकि इस वायरस अब तक 3120 से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। जिले में 13 लोगों की अब तक मौत हुई है। वहीं उत्तरकाशी में कोरोना टेस्ट भी तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89218 हजार हो गयी है। अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 416 है, जो एक अच्छा संकेत है। वहीं बीते 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1476 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.