उत्तराखंड से शर्मसार करने वाली खबर! 60 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर रेप, 62 साल का आरोपी गिरफ्तार

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला का दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 62 साल के एक व्यक्ति को रेप के आरोप में गिरफ्तार भी किया है। आपको बता दें, आरोपी को पुलिस ने पटेल नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर को 60 वर्षीय पीड़िता ने थाना बसंत विहार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता आरोपी के मकान में कई सालों से किराए पर रह रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिक्योरिटी का काम करता है। आरोपी की पत्नी भी नहीं है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अक्सर पीड़िता से शादी करने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन सोमवार रात को आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के कमरे में चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.