रुद्रप्रयाग के नगरासू इलाके में नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 की पुलिस रिमांड में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ थाने में लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाया था। आरोप है कि युवक बीते एक महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। रास्ते में आते जाते छेड़खानी करता था।
आरोप के अनुसार, गुरुवार की शाम को युवक ने नाबालिग का पीछा कर उसके हाथ पकड़ने की कोशिश की और कहा कि वो उससे शादी करेगा। जब लड़की के पिता ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने लड़की के पिता से गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.