सावधान! उत्तरकाशी के इस इलाके में भालू का आतंक, गौशाला में घुसकर गाय को मार डाला, दो बैलों को किया घायल

उत्तरकाशी के कई इलाकों में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। भटवाड़ी ब्लाक के भंकोली गांव में भालू का आतंक देखने को मिला है।

जंगल से भालू गौशाला में घुसा और गौशाला के अंदर बंधी गाय को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं भालू ने गौशाला में मौजूद दो बैलों को भी घायल कर दिया। गौशाला के मालिक मानेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शाम को उन्होंने गौशाला में गाय और बैल को चारा देकर लौटे थे। सोमवार की सुबह जब चारा देने के लिए गए तो गोशाला की बाड़ टूटी मिली। इस दौरान गौशाला में गाय और बैल मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि गौशाला से कुछ ही दूरी पर मरी हुई गाय मिली। भालू ने खाने के बाद गाय के शव को छोड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि दोनों बैल घायल हालत में गौशाला से काफी दूर मिले। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को भी गौशाला के पास भालू दिखा। इलाके के में भालू के दिखने के बाद हड़कंप मच गया। उन्होंन इलाके में भालू के होने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। इलाके के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वज जल्द से जल्द इलाके को भालू के आतंक से मुक्त कराए।

कई दिनों से भंकोली इलाके में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है। भटवाड़ी ब्लाक के रैथल, बंद्राणी, नटीण गांव में भालू किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम ये है कि भालू की दहशत की वजह से गांव की महिलाएं खेतों में फसल काटने तक नहीं जा रही हैं।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.