चंपावत जिले के पाटी में अमोली गांव के पास बेकाबू होकर कार के खाई में गिरने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ये कार पाटी की ओर ही आ रही थी, इसी दौरान अमोली गांव से पास 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची खाई से मृत ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को छोड़ दिया गया।
हादसे में बांस बस्वाड़ी के रहने वाले 32 साल के चालक ललित जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में बांस बस्वाड़ी के ही रहने वाले 16 साल के मनीष जोशी और 25 साल की आशा देवी घायल हो गईं। उनकी डेढ़ साल बच्ची भी मामूली रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.