फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी में मोरी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो पुरोला से जखोल जा रही थी। इसी दौरान पावंतल्ला से एक किलोमीटर पहले घुंयाघाटी के पास खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी मोरी लाया गया। वहीं, ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ है। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.