टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर इलाके में स्थित मशहूर ओणश्वर महादेव और उनके सात भाइयों पर बन रही फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि ओणश्वर महादेव और उनके सात भाइयों के सिद्ध पीठ और उनके महत्व के आधार पर महेश्वरी फिल्म के बैनर तले ये फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में ओणश्वर महादेव के साथ-साथ उनके सातों भाइयों की महिमा का वर्णन किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में विशाल शिवलिंग स्थापित है, जो हमेशा चावलों से लिपटा रहता है। ऐसी मान्यता है कि निसंतान दंपती शिवरात्रि के मौके पर रात में जागरण कर हाथ मे जलते दिए को लेकर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं।
लोगों का कहना है कि यहां पर आज भी आम लोग अपने हाथों से जल या पूजा का सामान नहीं चढ़ा सकते हैं। कहते हैं कि ओणश्वर महादेव के दरबार में जो भी अपनी मुराद लेकर आता है, वह अवश्य पूरी होती है। ओणश्वर महादेव के सात भाइयों की अपनी एक गाथा है। ओणेश्वर मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.