उत्तरकाशी के इस इलाके के लिए ‘विकास’ बना अभिशाप! जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

उत्तरकाशी के कुछ लोगों को लिए विकास अभिशाप बनता जा रहा है। इसके पीछे है ऑल वेदर रोड परियोजना।

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ों की कटिंग का काम चल रहा है। आरोप है कि पहाड़ों की कटिंग करने वाली संस्था लापरवाही बरत रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहाड़ों की कटिंग गलत तरीके से की जा रही। यही वजह है कि खरादी के पास हाईवे से सटे खरादी-स्यालना मोटर मार्ग पर लंबी दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में अब खरादी बस्ती पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। आरोप है कि अभी तक सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिसकी वजह से इलाके के ग्रामीण डरे हुए हैं।

खरादी के लोगों का कहना है कि ऑल वेदर रोड के तहत यमुनोत्री हाइवे के चौड़ीकरण के लिए पहाड़ों की जो कटिंग की जा रही है उसमें लापरवाही बरती जा रही है। यहां के लोगों का कहना है कि इससे पहले कटिंग के दौरान बड़े बोल्डर खरादी में होटल पर गिर गए थे। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। बावजूद इसके हादसे से कोई सबक नहीं ली गई।

यहां के लोगों का कहना है कि विभागिय अधिकारियों को इस परेशानी को लेकर पत्र लिखा गया था। इनका कहना है कि पत्र में अधिकारियों को ये सूचित किया गया था कि खरादी-स्यालना मोटर मार्ग के 20 मीटर हिस्से में करीब 6 इंच की मोटी दरारें पड़ गई हैं। इसके चलते खरादी बस्ती में भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.