फोटो: सोशल मीडिया
कोटद्वार में कोतवाली इलाके में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक का शव पंखे पर लटका मिला है।
खुदकुशी की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, ये घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि पदमपुर के रहने वाले 30 साल के अजय नौटियाल अपने कमरे के पंखे से चादर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
खबरों के मुताबिक, युवक काफी समय से तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक कोई नौकरी नहीं करता था। वो अपनी मां, पिता, बड़ा भाई और भाभी के साथ रहता था। मृतक के दादा राम प्रसाद नौटियाल 60 के दशक में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.