फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में राज्य से हादसे की खबर सामने आती रहती है।
हाल ही में उधम सिंह नजर जिले के उप तहसील नानकमत्ता से हादसे की खबर सामने आई। जहां देवहा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देवहा नदी से सुर्जन सिंह की लाश को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नानकमत्ता के पकड़ी गांव निवासी सुर्जन सिंह जानवरों के लिए चारा लेकर वापस लौटने के लिये देवहा नदी को पार कर रहे थे। तभी अचानक देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी के तेज बहाव में सुर्जन सिंह बह गए।
मृतक सुर्जन सिंह के नदी में बहने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से सुर्जन सिंह की लाश को निकाला
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.