उत्तराखंड: दिवाली पर मातम में बदली खुशियां, सड़क हादसे में 2 मासूमों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

अल्मोड़ा के सल्ट इलाके में दिवाली पर सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

सड़क हादसे में दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, धनतेरस पर स्याल्दे ब्लॉक के उप्राडी गांव के 11 लोग देघाट बाजार में दिवाली की खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते समय उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विवेक (7 साल), मनोहर हिमांशु (9 साल) और चंदन सिंह (55 साल) की मौक पर ही मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि घायलों को देघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी 6 घायलों का वहीं पर इलाज जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.