फोटो: सोशल मीडिया
अल्मोड़ा जिले में नाबालिग के यौन शोषण के दो साल पुराने मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले भी एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला दन्या थाना से जुड़ा हुआ है। दो साल पहले नाबालिग के यौन शोषण का मामला सामने आया था। पुलिस धारा 363, 366ए और 365 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच महिला थाना अध्यक्ष श्वेता नेगी को सौंप दी थी।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी भोगपुर, थाना बुढ़ापुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश को लालकुआं से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 7 नवंबर को भी पहले आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अमरजीत भी उत्तर प्रदेश के बुढापुर, बिजनौर का ही रहने वाला है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.