अल्मोड़ा: SSJ परिसर विवाद के बीच निदेशक का इस्तीफा, वरिष्ठ प्रोफेसर नीरज तिवारी ने संभाला पदभार

उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परिसर प्रशासन और छात्रों के बीच चल रहा गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

जिसका नतीजा ये हुआ है कि इस गतिरोध के बीच परिसर निदेशक ने कुलपति को इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जता दी है। परिसर निदेशक के इस्तीफे के बाद सांख्यिकीय विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रोफेसर नीरज तिवारी ने नये निदेशक का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।

आपको बका दें, एसएसजे परिसर में छात्रसंघ शिलापट्ट से शुरू हुआ विवाद छात्रसंघ भवन में स्मैक के अड्डे के सुबूत मिलने तक पहुंचा। जिसे लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने है। वहीं, इसे लेकर परिसर प्रशासन पर भयंकर दबाव बना हुआ था, जिसके बाद परिसर निदेशक प्रो जेएस बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद बिष्ट ने कहा कि मौजूदा समय में परिसर के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। परिसर निदेशक ने कहा कि मैंने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन हालात बिगड़ते गए। आपको बता दें, अब सांख्यिकीय विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर नीरज तिवारी ने नये परिसर निदेशक का चार्ज संभाल लिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंप छात्रसंघ कार्यकारिणी भंग करने की मांग उठाई थी। साथ ही उन्होंने शिलापट से छात्रसंघ पदाधिकारियों का नाम भी मिटाया था। जिसके बाद एनएसयूआई की शिकायत पर परिसर निदेशक ने छात्रसंघ भवन का निरीक्षण किया तो वहां स्मैक का सेवन करने में प्रयोग की जाने वाली सिल्वर फॉयल, दस का नोट समेत अन्य धूम्रपान से जुड़ी सामग्री मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.