अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। दुपहिया वाहन से चरस की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा। युवकों के पास से पुलिस ने पांच लाख की चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, एसओजी अल्मोड़ा और लमगड़ा थाने की पुलिस टीम मौरनौला में शहरफाटक रोड में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी चेक किए जाने पर स्कूटी पर सवार दो युवकों के कब्जे से 5 किलो 16 ग्राम चरस पकड़ी गई।
दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं। साथ ही इलाके में ड्रग्स तस्करी में संलिप्त दूसरे तस्करों पर शिकंजा कसा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.