फाइल फोटो
अल्मोड़ा जिले में कार हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला भैया दूज पर अपने भाई को टीका करने के बाद पति के साथ घर वापस लौट रही थी।
खबरों के मुताबिक, धौला देवी ब्लाक के भैंसोड़ी गांव निवासी जीवन सिंह भैया दूज के मौके पर पत्नी गीता देवी के साथ सोमवार को ससुराल सिमलखेत आये थे। भाई को टीका करने के बाद दोनों रात को अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ध्याड़ी के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी।
दन्या के थाना प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य चलाया गया। उन्होंने बताया कि जीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया महिला ने भी अल्मोड़ा अस्पताल में आज दम तोड़ दिया। दोनों की असामयिक मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.