रुद्रप्रयाग में जंगल के दुश्मन! लगाई आग, धू-धूकर जल उठा, शरारती तत्वों पर कार्रवाई कब?

उत्तराखंड में गर्मियों में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके पीछे कई कारण होतें हैं। उनमें से एक कारण शरारती तत्व हैं।

रुद्रप्रयाग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। वन प्रभाग की अगस्त्यमुनि रेंज में नव पंचायत तोलब और ग्राम पंचायत कर्णधार में शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। आग लगने के बाद जंगल धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने के बाद प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोला और वन पंचायत सरपंच हरेंद्र लाल, स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए की। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग और जिला प्रशासन को दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान प्रसाद शांति चमोला ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शहरी इलाकों से युवा शराब पीने जंगल में आते हैं और आग लगाकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि जंगल में आग की सूचना मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने ये भी कहा कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.