उत्तराखंड के चंपावत जिले के एक आर्मी कैंट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जवान ने क्वारंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बनबसा आर्मी कैंट का है जहां क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सेना के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि जवान 30 सितंबर को छुट्टी से वापस बनबसा आर्मी कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा था। वहीं, कोविड नियमों के तहत उसे क्वारन्टाइन अवधि में रखा गया था। फिलहाल इस मामले में जवान के फांसी लगाए जाने के पीछे के कारणों की जांच चल रही है।
बताया जा रहा है कि बनबसा के आर्मी क्षेत्र में तैनात 8-जैकलाई रेजिमेंट के 44 वर्षीय सुभाष चंद्र मूल रुप से जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। वह कुछ समय से बनबसा के आर्मी कैंट एरिया में हवलदार के पद पर तैनात थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.