उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का एक और मौका है। थल सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की देखरेख में 15 फरवरी से रानीखेत में सेना भर्ती रैली आयोजित होने जा रहा है।
इस भर्ती में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवा ही प्रतिभाग कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को 30 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विभिन्न पदों के लिए हो रही इस भर्ती प्रकिया में 15 से 17 फरवरी को चंपावत जिले के युवाओं और 18 व 23 फरवरी को पिथौरागढ़ के युवाओं को मौका मिलेगा।
सेना भर्ती निदेशक पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती चार श्रेणियों सोल्जर, जीडी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी व सोल्जर ट्रेडमैन के लिए कराई जा रही है। सोल्जर जीडी के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। सोल्जर जीडी के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष होगी।
जबकि सोल्जर तकनीकी के लिए 12वीं कक्षा में पीसीएम ग्रुप से प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत व औसत 50 प्रतिशत होना आवश्यक है। सोल्जर क्लर्क और एसकेटी के लिए 12वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी के साथ प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत व औसत 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
सोल्जर तकनीकी, क्लर्क एसकेटी व ट्रेडमैन के लिए न्यूनतम आयु साढे सत्रह वर्ष व अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती के दौरान कोरोना को लेकर एहतियात बरती जा रही है। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर भर्ती में छात्र शामिल नही हो पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्लीकेशन इंस्टॉल होना चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.