बागेश्वर पुलिस ने निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम पर शराब बेचने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बागेश्वर पुलिस के मुताबिक, झिरौली थाना पुलिस को लंबे समय से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायतों की जांच की तो मामला सही पाया गया।थाना अध्यक्ष मदनलाल की अगुवाई में सोमवार रात काफिलीगैर दुकान पर छापा मारा गया तो मामला सही पा गया। लोगों ने मौके पर इसकी पुष्टि की।
पुलिस ने इसके बाद लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में लाइसेंस धारक शिव प्रसाद पुत्र प्रेमराम और सेल्समैन नीरज बिष्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.