बागेश्वर: कांडा के ऐतिहासिक दशहरा मेला पर कोरोना की मार! इस बार नहीं होगा आयोजित

पहाड़ों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने त्योहारों के मजे को किरकिरा कर दिया है। बागेश्वर में कांडा के ऐतिहासिक दशहरा मेले पर भी इस बार कोरोना की मार पड़ी है।

इस बार ये ऐतिहासिक दशहरा मेला आयोजित नही किया जाएग। प्रशासन ने मेला आयोजित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। हर साल यहां भव्य मेला लगता था। लोग दूर-दूर से इस मेले को देखने के लिए आया करते थे।

हालांकि प्रशासन ने नवरात्रि पर भक्तों के लिए कालिका मंदिर के द्वार जरूर खोल दिए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी भक्त मां के दर्शन कर पाएंगे। हालांकि इस दौरान कोविड 19 के नियमों का पालन जरूर करना होगा। दर्शन करने आए भक्तों को सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही मंदिर कमेटी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।

नवरात्रि में 17 से 25 अक्टूबर के बीच मंदिर खोला जाएगा। सावधानी के साथ ही श्रद्धालु माता के दर्शन कर पाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनेटाइजेशन और समाजिक दूरी को इस दौरान सूनिश्चित करना होगा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर में एक गेट से एंट्री दी जाएगी, वहीं दूसरे गेट से निकलने की अनुमति होगी। इस दौरान पूरी व्यवस्था पर प्रशासन नजर रखेगा।

प्रदेश में कोरोन पैर पसार चुका है। हर घड़ी लोगों को संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान मंदिर में काफी भीड़ हो सकती है। ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करना और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखाना प्रशासन के लिए इतना आसान नहीं होगा।      

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.