बागेश्वर: कोरोना संक्रमण से हुई मौत के एक मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश

बागेश्वर में तीन दिन पहले हुई कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले की जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बागेश्वर के उपजिला अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

बागेश्वर के जिला अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले बागेश्वर में कोरोना संक्रमण के चलते जगदीश राम नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोरोना संक्रमण के चलते व्यक्ति को बागेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात बिगड़ने की वजह से उसे हलद्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर करने का फैसला लिया गया। इस दौरान पीड़ित ने रास्ते ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के इलाज में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई है, इसलिए जांच कराने का फैसला लिया गया है। जांच बागेश्वर के उप जिला अधिकारी को जहां सौंपी गई है और एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

संभवत यह पहली मामला है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के 868 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 806 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में संक्रमण से अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.