बागेश्वर पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बहनों की ओर से गुरुवार को कांडा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई थी। शिकायत के मुताबिक, जब दोनों बहनें खेत में खाद डालने जा रही थी। तभी पीछे से आकर भगवान सिंह ने दोनों बहनों के साथ अभद्रता की और परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन संरक्षण अधिनियम मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को 24 घंटे के अंदर कांडा के रावतसेरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.